जौनपुर : पांच लाईसेंस धारकों का शस्त्र लाईसेंस निरस्त
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु केराकत थाना क्षेत्र के पांच शस्त्र लाईसेंस धारकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिसमें उदयभान सिंह पुत्र नन्हकू सिंह निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर, सुभाष चन्द्र सिंह पुत्र बंशू सिंह निवासी मई पहाड़ी पट्टी थाना केराकत, विपेन्द्र सिंह पुत्र मंगला सिंह निवासी अमहित थाना केराकत, कमला प्रसाद यादव पुत्र राजाराम उर्फ रजई यादव निवासी शेखजादा थाना केराकत एंव राजीव कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी छतरीपुर थाना केराकत के शस्त्र लाईसेन्स के निरस्तीकरण हेतु पूर्व में रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी थी। जिसकी विवेचना के उपरांत जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस रद्द कर निरस्त हुए शस्त्रो के जमा की कार्यवाही की गयी।