जौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जमदहां गांव के समीप मानी मोड़ पर सोमवार को पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तहलका प्रतिनिधि के अनुसार जैगहां निवासी 20 विशाल पुत्र दिनेश बाइक से खेतासराय की तरफ आ रहा था। मानी मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया।

















