जौनपुर : पीएम आवास के लाभार्थी जल्द पूर्ण करें अपने आवास का निर्माण- जिलाधिकारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत जिन-जिन लाभार्थियों को उनके आवास की किश्तें प्राप्त हो चुकी है, वे तुरन्त अपने आवास का निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। पैसा प्राप्त करने के बावजूद आवास का निर्माण कार्य पूरा न कराने वाले लाभार्थियों के विरूद्ध आरसी जारी करवाते हुए धनराशि की रिकवरी कराई जायेगी।

















