बहू की विदाई कराने पहुंचे ससुरालीजनों पर हमला,कई घायल

बहू की विदाई कराने पहुंचे ससुरालीजनों पर हमला,कई घायल

खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             लवायन गांव निवासी रामदुलार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को अपनी पत्नी,बेटे और बेटी को साथ लेकर पुत्र वधू की विदाई कराने उसके मायके शेरपुर गांव गया था।आरोप है कि वहां पहुंचने पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया।मायका पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरु कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमले में वह स्वयं,उसकी पत्नी लालदेई,पुत्र राहुल और पुत्री राधिका घायल हो गए।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ।घायलों को उपचार के लिए सीएससी लाया गया।पीड़ित ने पांच आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Previous articleपति-पत्नी के विवाद में नवविवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत खतरे से बाहर
Next articleएनडीपीएस एक्ट के आरोपी को अदालत ने सुनाई सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?