जौनपुर : पीयू की छवि को धूमिल करने का दुस्साहस अब बर्दाश्त नहीं- डॉ नृपेंद्र सिंह

जौनपुर : पीयू की छवि को धूमिल करने का दुस्साहस अब बर्दाश्त नहीं- डॉ नृपेंद्र सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में परिसर में कार्यरत संविदा शिक्षक संघ की एक बैठक आहूत की गई जिसमें विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों से प्राप्त भ्रामक सूचनाओं पर गहन चर्चा की गई।संविदा शिक्षक संघ के महामंत्री व बहुचर्चित समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि जो भी समाचार पत्रों के माध्यम से भ्रामक खबरें आ रही हैं वो सब तथ्यहीन व बेबुनियाद हैं जिसका संघ खंडन एवं निंदा करता है।

कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य के निर्देशानुसार छात्रों के गहन जांच पड़ताल के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी छात्रों के लिए पेयजल हेतु वाटर कूलर होते हुए उनको किसी तरह की असविधा न हो इसलिए पानी के कैन व डिस्पेंसर के साथ ग्लास की भी व्यवस्था है। परीक्षा की सुचिता पर कोई प्रश्न ही नहीं है। संघ के अध्यक्ष डॉ नृपेंद्र सिंह ने कहा कि ये भ्रामक खबरें विश्वविद्यालय की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास है जो कि अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ मुनीन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, डॉ शैलेश प्रजापति, डॉ उदय राज प्रजापति, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ विवेक पांडेय, डॉ विजय बहादुर मौर्य, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ झांसी, डॉ आलोक सहित समस्त संविदा शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : किशोरी के अपहरण में आरोपी की मां गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : जंघई रेलवे स्टेशन पर शौचालय व पेयजल की किल्लत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?