जौनपुर : पीयू की मतदाता जागरूकता के मद्देनजर नई पहल
# कुलपति ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
# जनपद की सभी नौ विधानसभाओं में जाएगी जागरूकता एक्सप्रेस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहल की गई है। गुरुवार को विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में हमारे जनपद में 07 मार्च को मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लें, जिससे जनपद जौनपुर पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत में प्रथम स्थान पर रहे। याद रहे सचेत मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का प्रहरी होता है।आप प्रदेश का भविष्य का फैसला करने जा रहे हैं, इसलिए सब काम छोड़कर पहला काम मतदान आपका धर्म बनता है। श्री महेंद्र कुमार ने सभी लोगों को आह्वान किया आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें ताकि जिले में मतदान प्रतिशत शीर्ष पर रहे।


















