जौनपुर : पीसीआई की टीम ने किया फार्मेसी संस्थान का निरीक्षण
# कार्यालय, लाइब्रेरी, लैब और छात्रावास का किया निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई) की टीम का मान्यता के संदर्भ में निरीक्षण सोमवार को किया गया। दो सदस्यीय समिति में डॉक्टर एनके गुप्ता एवं डॉ डीएस राठौर थे। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में फार्मेसी संस्थान सभी संसाधनों से पूर्ण है।



















