जौनपुर : पुलिस की नाक के नीचे सज रही जुए की फड़
# भारी संख्या में जुआरी लगाते हैं दांव, पुलिस ऐसे मामलों से बनती है अनजान
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर में इन दिनों जुआ का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। यहां लगभग आधा दर्जन अड्डों पर सुबह होते ही फड़ सजने लगती है तो जुआरियों की इस महफ़िल में दर्जनों युवा सुबह से आने-जाने लगते है और इस लत में पड़कर बर्बाद हो रहें हैं लेकिन पुलिस इस मामले में न जाने क्यों मूक दर्शक बनी हुई है।पुलिस पिकेट से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर तालाब के किनारे सुबह होते ही एक-एक करके जुआरी इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैंऔर फड़ सज जाती है जिसमें बेखौफ जुआ की महफ़िल में लोग अपनी क्षमता के अनुसार हज़ारों रुपये का वारा न्यारा करते हैं।

















