जौनपुर : पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोरों ने आधा दर्जन गुमटी को बनाया निशाना

जौनपुर : पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोरों ने आधा दर्जन गुमटी को बनाया निशाना

# पुलिस के खिलाफ व्यपारियो में भड़का आक्रोश

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हौसलबुलंद चोरों ने लगभग आधा दर्जन गोमटी को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। जिससे पुलिस की निष्क्रियता पर बाजार वासियों एंव व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

थानागद्दी बाजार निवासी पीड़ित दुकानदारों में राजू खरवार के गुमटी से चार हजार कीमत के पान मसाला, गुटखा, सिगरेट ,बिस्कुट आदि समान ले गये। बगल में गोपी जायसवाल के गोमटी से एक छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा और चाय बनाने के बर्तन चोर गये। सामने दूसरी पटरी पर प्रेमनाथ शर्मा के सैलून से सेविंग का सामान चुरा ले गये। उसके बाद पोस्ट आफिस के पास बाबा गोस्वामी के गुमटी का ताला तोड़ सौंदर्य प्रसाधन सामग्री चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर थानागद्दी के व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिखा।पीड़ितों का कहना है कि अगर पुलिस रात में गस्त करती रही होती तो चोरी नहीं होती।
Previous articleनहीं रहे सबको हंसाने वाले गजोधर भैय्या, दिल्ली एम्स में हुआ निधन…
Next articleजौनपुर : छह गोवंशों के साथ दो शातिर अंतर्राज्यीय गो-तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?