जौनपुर : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली

जौनपुर : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली

चंदवक। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
                  लखनऊ से पुलिस जैकेट लेकर वाराणसी जा रही पुलिस वैन में चंदवक बाजार के वाराणसी रोड पर स्थित यादव जलपान गृह के सामने अज्ञात कारणों से आग लग गयीं जिससे दर्जनों जैकेट जल गयी। समरसेबल पंप चला कर दुकानदारों के सहयोग से आग बुझाई गयीं।
   
लखनऊ से पुलिस कर्मी वैन में पुलिस जैकेट लादकर वाराणसी के लिए जा रहे थे। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चंदवक बाजार पहुंचने पर यादव जलपान गृह पर रुककर जलपान करने लगे।इसी बीच वैन के ढालें के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गयीं। धुंआ निकलता देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन- फानन में दुकानदार का सबमर्सिबल पंप चलाकर लोगों के सहयोग से आग बुझाई गयीं तब तक दर्जनों जैकेट जल चुकी थी। पुलिस कर्मी वैन लेकर वाराणसी चले गए। इस संबंध में पूछे जाने पर चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
Previous articleजौनपुर : बगैर नक्शे के बने मकानों पर नंप खेतासराय की निगाहें हुई टेढ़ी 
Next articleजौनपुर : मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?