जौनपुर : पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव तथा उनके भाई उमाशंकर यादव सहित पांच लोगों पर छेड़खानी करने के प्रयास का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अनुसूचित जाति की महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास करने के साथ ही मार पीट करने तथा भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


















