जौनपुर : नकली अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरियां हुईं बरामद
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पाली सुभाषपुर के गुतवन मोड़ के समीप एक कमरे से नकली अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरियां बरामद हुईं। मजदूर लगाकर एक डीसीएम मिनी ट्रक से लगभग डेढ़ सौ बोरी सीमेंट उतारा जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना कंपनी के एरिया मैनेजर को हुई तो वो मौके पर पहुंचे और छापा मारकर सीमेंट ट्रक के साथ सीमेंट को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।


















