जौनपुर : पेड़ से फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अधेड़ का लटकता शव पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।बेलवा गांव निवासी बिहारी लाल कन्नौजिया (50) वर्ष रात को घर से खाना खाकर बाजार की तरफ जाने की बात कहकर निकले।


















