जौनपुर : प्रतिभा निखारने में अहम है मानक के अनुरूप खेल का मैदान- रमेश सिंह
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर सुतौली गाँव में लगभग आठ एकड़ भू-भाग में नव निर्मित खेल के मैदान का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर खेल के प्रति खुद के लगाव को दर्शाया।

आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में खेल के मैदान की अहम भूमिका होती है। अन्य खेलो की अपेक्षा क्रिकेट में बड़े मैदान की आवश्यकता होती है। जब खिलाड़ी छोटे ग्राउंड पर प्रैक्टिस किए रहता है तो मानक के अनुरूप मैदान में खेलने में उसे तमाम दिक्कते होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी प्रतिभाएं मौजूद है जो किसी खेल को प्रदेश नहीं राष्ट्रीय स्तर खेल सकते है। लेकिन हम उनकी पहचान नहीं कर पा रहे है। जिसका मुख्य कारण है कि वे लोकल प्रतियोगिताओं तक ही सीमित है। उन्हें ऐसा कोई अवसर नहीं मिल पा रहा है, जहाँ से वे किसी भी दिशा में जा सके।


















