जौनपुर : प्रधानपति पर दबंगई व मारपीट करने का आरोप

जौनपुर : प्रधानपति पर दबंगई व मारपीट करने का आरोप

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी रामबली पुत्र रामराज यादव ने सुरेरी थाना पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधानपति राम उजागीर यादव पुत्र तिलकधारी यादव अपने पुत्र व कुछ सहयोगीयो के साथ मेरे पुश्तैनी जमीन पर बन रहे मकान में अवरोध पैदा कर रहे हैं। मना करने पर बीते दो दिन पूर्व लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी कर दिए। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर कर दी गई है।

वहीं पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में भी ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों पर मेरे द्वारा लगाए गए आरोप में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया था, लेकिन ग्राम प्रधानपति राम उजागिर के अलावा और किसी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अन्य आरोपित आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : जो गलतियां पूर्व में हुई हो उसे इस बार सुधारने की जरूरत- रंजन तिवारी प्रवासी
Next articleजौनपुर : गृहस्वामी को कमरे में बंद कर चोरों ने 85 हजार नगदी समेत लाखो का आभूषण किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?