जौनपुर : प्रवर्तन दल ने दो वाहन किए सीज, 48 का काटा चालान

जौनपुर : प्रवर्तन दल ने दो वाहन किए सीज, 48 का काटा चालान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     बिना फिटनेस और बगैर टैक्स जमा किए सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों की जांच के लिए प्रवर्तन विभाग ने बुधवार को जौनपुर- शाहगंज मार्ग पर अभियान चलाया। अभियान के तहत बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे दो वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा मानक पूरा न होने पर 48 वाहनों का चालान काटा गया।
एआरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा के नेतृत्व में चार-चार टीमें जांच में लगाई गई थी। जौनपुर से शाहगंज तक टीमों ने अलग अलग वाहनों की जांच की। एआरटीओ के जांच के दौरान डग्गामार वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। बगैर टैक्स जमा किए सड़क पर दौड़ने वाले अधिकांश वाहन सड़क छोड़कर पगडंडी थाम लिये। ऐसे वाहन स्वामी एक दूसरे से प्रवर्तन दल की रिपोर्ट लेते रहे। खेतासराय में प्रवर्तन दल ने दो डीसीएम को सीज कर दिया।
Previous articleजौनपुर : डॉ क्षेम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन आयोजित
Next articleजौनपुर : ट्रांसफार्मर पर चढ़े विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?