जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खण्ड केराकत क्षेत्र के छितौना प्राथमिक विद्यालय पर सरकार द्वारा चलायी गयी योजना “स्वच्छ अभियान” के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व केराकत ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुबाष यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर व विद्यालय के आस-पास साफ-सफाई का अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया गया।

विद्यालय के सभी बच्चे व सफाईकर्मी जिसमें सभी बच्चों को यह संदेश दिया गया कि विद्यालय के साथ-साथ अपने घर और उसके आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखे, जिससे कि इस समय तमाम तरह की मच्छर जनित फैल रही बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इस अवसर उपस्थित रहे प्राधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार व सभी अध्यापकगण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा इस तरह सामाजिक कार्य या जागरुकता अभियान आये दिन छितौना गाँव देखने को मिलता है। उनके इस तरह के सराहनीय कार्यो से छितौना गाँव हमेशा चर्चा का विषय बना हुआ है


















