जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय घुरहुपुर का छात्रावास जर्जर, कैसे होगा मतदान
मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खंड के घुरहुपुर का प्राथमिक विद्यालय जर्जर हो गया है जब कि इस विद्यालय में 190 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा लेने आते है विद्यालय इतना जर्जर है कि कब विद्यालय की दीवाल भरभरा कर गिर जायेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है जबकि बताया गया कि यहां मतदान भी होता है घुरहुपुर बूथ संख्या 95 है सात मार्च को इसी विद्यालय में क्षेत्र की जनता मतदान करने आयेगी कहीं मतदान के समय यह जर्जर विद्यालय भरभरा के गिर गया तो बहुत बड़ी घटना हो सकती है।

















