जौनपुर : प्राधिकार पत्र धारक प्रेस प्रतिनिधियों के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश..
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं गैर मान्यता प्राप्त प्रेस प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन प्राधिकार पत्र (प्रेस पास) निर्गत किये गये हैं, जिनकी नियम शर्तें निम्न है।मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस पास निर्गत किया गया है, जिनकी नियम व शर्तें प्रेस पास के पिछले हिस्से में अंकित है, जिनका अक्षरशः पालन किये जाने की अपेक्षा है।



















