जौनपुर : छात्र-छात्राओं को किया गया प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार से सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
टीडी इंटर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में आयोजित प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र में जनपद जौनपुर का अभिज्ञान तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज से सम्बद्ध है। हम संस्था का छात्र होने के कारण गौरवान्वित अनुभूति करते हैं। प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था के विकास में संसाधनों की कमी नहीं होगी।

संस्था के प्रधानाचार्य डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने योगदान के माध्यम से आभा बिखेर रही है प्रयागराज के विद्वान डॉ राम किशोर झा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्रों को प्रगति पथ पर अनवरत चलने हेतु प्रेरित किया। प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से प्रथम स्थान पर रहे कक्षा-11वीं के छात्र अमन यादव को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रूपये नगद धनराशि, द्वितीय स्थान पर रहे कक्षा-11 विज्ञान संवर्ग की बालिका दीपिका सिंह को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रूपये नगद धनराशि, तृतीय स्थान पर रहे कक्षा- 11 बी के छात्र अभय प्रजापति को प्रमाण पत्र के साथ एक हजार रूपये नगद धनराशि, चतुर्थ स्थान पर रहे 11 सी के छात्र प्रिन्स विश्वकर्मा को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रूपये नगद धनराशि, पंचम स्थान पर रहे 11 विज्ञान संवर्ग की छात्रा कली गुप्ता को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रूपये नगद धनराशि प्रदान किया गया।

पुरस्कृत सभी छात्र-छात्राओं को चार लेखनी तथा एक-एक सामान्य ज्ञान कि पुस्तक भी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंशिका, निधि एवं पूजा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से उपस्थित जन समुदाय श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया। जागृति एवं पूजा के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत का श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुग्ध हो गया। कक्षा 8 के छात्रा तृप्ति पाण्डेय, दीक्षा पाण्डेय एवं पल्लवी यादव द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव का श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय भाव विभोर हो गया।

समारोह में विशेषकर तिलकधारी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जर्नादन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, श्याम नारायण मौर्य, हरिनारायण यादव, आशीष कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र, राजेश पाल, अभिषेक कुमार सिंह, रवि प्रकाश, प्रमोद कुमार, डॉ अनिल सिंह, डॉ प्रीति उपाध्याय, नम्रता सिंह, डॉ रीता सिंह, गीता देवी, सरिता सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, रमेश चन्द्र, अम्बर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, कमलेश यादव सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। समारोह कि अध्ययक्ष डॉ राम किशोर झा तथा संचालन प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार सिंह ने किया।

















