जौनपुर : प्लास्टिक का उपयोग न करने की छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

जौनपुर : प्लास्टिक का उपयोग न करने की छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
              कस्बा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर बच्चों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्लास्टिक, पॉलीथिन का प्रयोग न करने और कराने की बच्चों ने शपथ दिलाई गई साथ ही उसके दुष्परिणामों के प्रति बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा दुकानदारों से प्लास्टिक बैग व थैलें न मांगने, पुनः उपयोग में लाई जा सकने वाले काकरी का उपयोग करने और कराने पर बल दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, प्राकृतिक संसाधनों नदी, तालाब, झील और समुद्र आदि में प्लास्टिक सहित कचरे न फेंकने, विद्यालय, कार्यस्थल पर किसी उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के बर्तनों का बहिष्कार करने तथा सप्ताह में एक दिन 10 लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की बच्चो को शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने बच्चों व उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे पॉलिथीन समेत किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग ना करें इसकी बजाय कपड़े या जूट की थैलों के इस्तेमाल की आदत अपने जीवन में डालें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, शिव चंद तिवारी, रंजीत गुप्ता, नीरज मिश्रा, सारिबा, मधु, सुमन, रेनू, किरण, कंचन, अभिषेक, जगत, सुष्मिता, प्रिया व शालिनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : शार्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
Next articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?