जौनपुर : फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

जौनपुर : फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   खुटहन थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उक्त गांव निवासी विशाल (18) पुत्र गोरख पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह अपने कमरे में जाकर छत पर लगे पंखा लगाने के हुक के सहारे फांसी लगाकर लटक गया। इस बीच परिवार के लोग पहुंच गए और आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। जिसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
Next articleजौनपुर : यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ जिला जेल में चल रहे दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?