जौनपुर : फ्रेंचाइजी केंद्र खुलने से ग्रामीण को मिलेगी राहत- शाखा प्रबंधक 

जौनपुर : फ्रेंचाइजी केंद्र खुलने से ग्रामीण को मिलेगी राहत- शाखा प्रबंधक 

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत बरचौली रोड पर वक्रांगी केंद्र का तेजीबाज़ार यूनियन बैंक के मैनेजर समीर ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान ऊमर वैश्य समिति के कोषाध्यक्ष अशोक ऊमर वैश्य ने मुख्य अतिथि युनियन बैंक के शाखा प्रबंधक समीर व स्टॉफगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शाखा प्रबंधक समीर ने कहा कि बैंक फ्रेंचाइजी के खुलने से बैंक तक आने में असमर्थ जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान के रूप में सावित होगा। इस दौरान बैंक कैशियर गुलाबधर पाठक, एकाउंटेंट दुष्यंत, शैलेन्द्र यादव, रामजी उमर वैश्य, मीडिया प्रभारी संदीप पत्रकार, चक्रधारी, पुजारी राम, संजय उमर वैश्य, रवि, सूरज, नीरज, शिव, शनि, राज, हर्ष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव की तिथि घोषित
Next articleजौनपुर : भ्रष्टाचार…  डीएपी के साथ किसानों को जबरन दिया जा रहा यूरिया लिक्विड, किसान हलकान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?