जौनपुर : बड़ागांव चौराहे पर शव मिलने से फैली सनसनी

जौनपुर : बड़ागांव चौराहे पर शव मिलने से फैली सनसनी

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव चौराहा स्थित नहर के समीप सोमवार को प्रातः एक अधेड़ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में शीतला माता मन्दिर के समीप नहर किनारे पारस यादव पुत्र रामहरज यादव 50 वर्षीय निवासी ग्राम सरावां थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहां उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाहगंज पुलिस को दी। मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुंचे उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि मृतक पिछले कई दिनों से बड़ागांव के चौराहे पर दुकानदारों से पैसे मांग कर अपना गुजारा कर रहा था और दुकानदारों ने बताया मृतक मानसिक रूप से बीमार था। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है।
Previous articleजौनपुर : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण नितांत आवश्यक- राकेश श्रीवास्तव
Next articleजौनपुर : नियमित रक्तदान से बढ़ती है रक्त प्रतिरोधक क्षमता- डॉ जेपी दूबे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?