जौनपुर : बढ़ती महंगाई रोकने के लिए परिवर्तन जरूरी- तेजबहादुर मौर्य

जौनपुर : बढ़ती महंगाई रोकने के लिए परिवर्तन जरूरी- तेजबहादुर मौर्य

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरायख्वाजा क्षेत्र के जासोपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा की गई और विरोध जताया कहा कि इसे रोकने के लिए परिवर्तन जरूरी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की उपस्थिति में हुई।जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता तेज बहादुर मोर्य पप्पू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बढ़ती महंगाई इस समय असहाय गरीब लोगों का कमर तोड़ दिया है। इसे रोकने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

इसमें कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जरूरतमंद पिछड़े तबके के लोगों के डोर टू डोर जाएं और उनसे कहें कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए सपा ही सत्ता में आने के बाद रोक लगा सकती है। इसलिए समाजवादी पार्टी से जुड़े और बढ़ती महंगाई का विरोध करें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों से कार्यकर्ताओं से प्रगति रिपोर्ट लिया। करंजाकला विकास खण्ड के सपा अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी के बहकावे में ना आए क्योंकि विरोधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं और साजिश करके बदनाम करने की भी कोशिश करेंगे इससे सतर्क रहना होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, राजेश कुमार, दारा सिंह चौहान, रंग बहादुर चौहान, अमित बिंद, मोहम्मद जफर, मुकेश कश्यप, रोहित पाल, दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बने पवन कुमार यादव
Next articleजौनपुर : ज्योति जायसवाल और अरुण यादव बने विजेता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?