जौनपुर : बारात में घुसे अराजकतत्वों ने बरातियों से की मारपीट

जौनपुर : बारात में घुसे अराजकतत्वों ने बरातियों से की मारपीट

गौराबादशाहपुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के गौरा गांव में आई बारात में कई अज्ञात अराजकतत्व घुस गए। डीजे पर डांस करने को लेकर अराजकतत्वों ने बारातियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराया।
गौरा गांव निवासी शंभूनाथ की पुत्री की शादी सोमवार को थी। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भैसिंगपुर भुइली से बारात आई हुई थी। बाराती डीजे पर डांस करते हुए कन्या पक्ष के द्वार पर आ रहे थे। इस दौरान कई अज्ञात अराजकतत्व बारातियों के झुंड में घुस गए और डांस करने लगे। बारातियों ने उन्हें साथ में डांस न करने के लिए रोका जिस पर वह बारातियों से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस आने की सूचना पर अज्ञात अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भोर में पांच बजे तक विवाह संपन्न होने तक रुकी रही। थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अज्ञात अराजकतत्वों ने बारात में घुसकर मारपीट की थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : विभागीय उपेक्षा के चलते शोपीस बना ग्राम सचिवालय
Next articleजौनपुर : पंचायत के दौरान मनबढ़ों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?