खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र के जमदहां गांव में रविवार की सुबह बारिश के लिए विशेष नमाज़ पढ़ी गईं। नमाज़ के बाद रो रो कर अपने रब से बारिश के लिऐ दुआ मांगी गई। इस विशेष नमाज में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।जमदहां गाँव के लोगों ने गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास वन के मैदान में सामूहिक तरीके से नमाज़-ए इस्तिस्का पढ़ी।
नमाज़ के बाद अपने रब से बारिश होने के लिए गिड़गिड़ा कर दुआएं मांगी गई। क्षेत्र में बारिश न होने से सूखा पड़ने जैसे हालात हो गए हैं। जानवर पशु पक्षी भी परेशान हैं। खेत में धान की फसलें सूखने लगी हैं। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने मुफ्ती हदीस के नेतृत्व में बारिश के लिऐ विशेष नमाज़ पढ़ने का फैसला किया। विशेष नमाज़ गांव में लगातार तीन दिनों तक यह विशेष नमाज अदा होगी। नमाज़ सुबह 7 बजे से 8:30 तक पढ़ी जाएगी। विशेष नमाज़ की इमामत मुफ़्ती हदीस ने की। तीन दिनों तक चलने वाली इस विशेष नमाज़ का रविवार को पहला दिन था।