जौनपुर : बालिका दिवस पर बच्चियों को दी गई आत्मरक्षार्थ जानकारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. तबस्सुम बानो के दिशा निर्देशन में टीकाकरण में पहुँची 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को बालिका दिवस पर काउंसलर सीमा सिंह द्वारा उन्हें आत्मरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।उनको वूमेन हेल्पलाइन नंबर उनके बारे में जानकारी दी गई और यदि उनके साथ कोई शोषण हो रहा हो तो वह कैसे निकल सकती है क्या-क्या टूल इस्तेमाल करें और सरकार के द्वारा चलाए गए जितनी भी योजनाएं हैं उनका उन्हें कैसे लाभ मिलेगा की जानकारी से अवगत कराया गया।

जिसमें एक बच्ची ने कहा कि वह पैसे के अभाव में आगे नहीं पढ़ सकती है जिसके लिए उसे सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया कि छात्राओं को पढ़ाई के लिए क्या-क्या धनराशि कहां कहां से महिला कल्याण विभाग से किस तरीके से बच्चियों की पढ़ाई के लिए दी जाएगी और किस तरीके से दिलाई जा सकती है इस बात के लिए भी उक्त बच्ची को जानकारी दी गई।जिसके बाद उन बच्चियों को देश की उन महान विभूतियों के बारे में बताया गया जो इस दुनिया में नहीं है उन सभी वीरगति प्राप्त महिलाओं के बारे में बताया गया जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई थी और आज के परिवेश में एक महिला अपने राष्ट्र के लिए क्या कर सकती है।



















