जौनपुर : बिजली चेकिंग टीम से युवक ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

जौनपुर : बिजली चेकिंग टीम से युवक ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित हड्डी अस्पताल गली में मीटर रिडिंग लेने पहुंचे जेई के साथ युवक ने गाली गलौज के बाद मारपीट की। पीड़ित जेई की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
शुक्रवार की सायं विद्युत कर्मचारियों के साथ जेई महेन्द्र प्रजापति विद्युत चेकिंग में निकले थे। पुरानी बाजार स्थित हड्डी अस्पताल गली निवासी कन्हैया लाल के मकान में मीटर की जांच करने पहुंचे जहां उनका पुत्र पंकज कुमार घर में दाखिल होने का विरोध करते हुए जेई के साथ अभद्रता करने लगा। मीटर रीडिंग न लेने पर जेई के कनेक्शन काटने की बात की जिस पर युवक आग बबूला हो गया। पंकज ने जेई के साथ मारपीट करते हुए विभाग की सरकारी सीढ़ी तोड़ दिया। जेई के साथ मारपीट के दौरान टीम के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। जेई के नेतृत्व में लाइनमैन लल्लन प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि लाइनमैन लल्लन प्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 504, 353 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
Previous articleजौनपुर : चित्रांश परिवारों को जोड़कर बनाएंगे संगठन व समाज को मजबूत- राकेश
Next articleजौनपुर : डॉ. आंबेडकर समतामूलक समाज के प्रणेता- प्रो. देवराज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?