जौनपुर : बिना आधार के नहीं मिलेगी पेंशन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशनभोगी अगर राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभार्थी है तो जल्द ही अपना आधार ऑथोन्टीकेशन करा लें अन्यथा आपकी पेंशन आना बन्द हो सकती है। इसके लिए पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी इंटरनेट, कैफे, लोकवाणी केंद्र या खुद मोबाइल के माध्यम से अपने आधार का प्रमाणीकरण करा सकते है। इसके साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट कैम्पस के कार्यालय में जाकर भी अपना बैंक विवरण, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित जमा कर सकते है।




















