जौनपुर : बीडीओ ने आंबेडकर प्रतिमा का किया अपमान

जौनपुर : बीडीओ ने आंबेडकर प्रतिमा का किया अपमान

# आखिर गैरजिम्मेदार अधिकारी पर कब होगी कार्यवाही, क्षेत्र में चर्चा का विषय

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                देश भर में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व विदित है कि गणतंत्र दिवस हम अपने देश के संविधान के लागू होने पर मनाते है जिसके रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर मुख्यतः रहें। जिनके वजह से हम सभी को समानता का अधिकार मिला। उन्हें बड़े ही आदरपूर्वक हम आज भी याद करते है। जिन्हें भारत रत्न भी कहा जाता है। उन्ही के देन से आज सभी वर्ग को संवैधानिक पद पर नियुक्ति मिलती है।ऐसा ही एक पद है ब्लाक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) जिन्होंने अम्बेडकर प्रतिमा का बड़े ही सहजता से अपमान करते हुए निरादर किया।

जी हाँ हम बात कर रहे मुफ्तीगंज ब्लॉक के बीडीओ रामकृपाल द्विवेदी की जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया वहीं बगल में रखें अंबेडकर प्रतिमा पर ना ही पुष्प चढ़ाया और ना ही माल्यार्पण किया। बड़े ही सहजता से डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित ही नहीं किये बल्कि अपने संवैधानिक पद की गरिमा को तार तार किया। ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारी जो अपने पद के मद में चूर हो संविधान को ना माने या संविधान निर्माता का अपमान करें उन्हें पद पर रहना क्या शोभा देता है? सबसे बड़ा सवाल है भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान संबिधान का अपमान आखिर सवाल पूछे तो किस्से पूछे?

आखिर कब तक आज़ाद भारत मे डॉ भीम राव अम्बेडकर को अपमानित होना पड़ेगा। बहरहाल कब और कैसे गैरजिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी ये तो जिम्मेदार ही तय करेंगे। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हघटना को लेकर जब डीपीआरओ जौनपुर से टेलीफोनिक वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी घटना हमारे समाज में नहीं होनी चाहिए जिन्होंने हमारे देश को संबिधान दिए उनका अपमान करना निंदनीय है इस घटना की घोर निंदा करता हूँ।
Previous articleजौनपुर : मदरसा दारुल इरफान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : सरकार के झूठे वादों से आहत है शहीद संजय सिंह का परिवार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?