जौनपुर : बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कूड़ा वाहन

जौनपुर : बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कूड़ा वाहन

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              स्वच्छ भारत मिशन के तहत शाहगंज ब्लाक में पांच हजार से अधिक आबादी वाले चयनित गांवों में ई-रिक्शा से ठोस व तरल कचरा अपशिष्ट उठाने का काम शुरू हो गया है। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह और बीडीओ नंदलाल कुमार ने सोमवार को ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया।
इस योजना के तहत शाहगंज ब्लाक में पांच हजार से अधिक की आबादी वाले नौ गांव चयनित किए गए हैं। जिसमें अरगुपुर, बड़ागांव, सुरिस, ताखा पश्चिम, भादी, नटौली, सबरहद, जमदहां, मानीकलां गांव में डोर टू डोर कूड़ा उठान ई-रिक्शा से किया जाएगा। इसके लिए कूड़ा वाहन मुहैया करा दिया गया है। खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए यह वाहन काम करेगा। इन गांवों के सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कूड़ा निस्तारण केंद्र प्रथम चक्र में पांच हजार अथवा उससे अधिक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। गांव में घर-घर कूड़ा ई-रिक्शा से लादकर निस्तारण केंद्र पर ले जाया जाएगा। इस योजना से गांव स्वच्छ रहेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत पंचायत लक्ष्मीचंद, पंचायत सचिव अजय यादव, मीना रानी, उमेश यादव, विपिन यादव, सुजीत यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रिंकू सिंह उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाई गई महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती
Next articleजौनपुर : वाराणसी मार्ग पर टोल टैक्स का हुआ शुभारम्भ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?