जौनपुर : बुझ गया इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

जौनपुर : बुझ गया इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

# गोमती नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 थाना अंतर्गत कुसरना महादेवा पुरवा के मल्लाटोली निवासी आलोक निषाद पुत्र सुनील निषाद उम्र 15 वर्ष की सुबह गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई जिससे परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

गौरतलब हो कि रविवार की सुबह लगभग दस बजे आलोक निषाद अपने तीन चार मित्रों के साथ बलुआ विजयीपुर गोमती नदी घाट के पास नहाने गए थे कि नहाते वक़्त ही गहरे पानी में जाने से आलोक निषाद डूबने लगा उसके मित्रो ने समझा कि वह नदी के अन्दर तैर रहा है परन्तु जब वह करीब 15 मिनट बाद वह नदी से बाहर नही आया तो उसके मित्रो ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तभी वहाँ ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी और नदी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी और काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी में मिला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंदवक पुलिस को दी और चंदवक पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आलोक अपने चार भाई बहनों में इकलौता चिराग था इकलौते चिराग के बुझ जाने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद में हुई मारपीट में चार घायल
Next articleजौनपुर : हौसलबुलंद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में की चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?