जौनपुर : बूझो तो जानें.. सड़क में है गड्ढा कि गड्ढे में सड़क
# बारिश में जलमग्न सड़क पर पैदल चलना भी हुआ दुश्वार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
बारिश के दौरान क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटकर झील में तब्दील हो चुकी है। इन सड़कों पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है और लोगों के मुंह से बरबस ही निकल पड़ता है कि बूझो तो जानें.. सड़क में है गड्ढा कि गड्ढे में है सड़क?लोग अपनी जान जोखिम में डालकर छतिग्रस्त सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। इनमें कुछ सड़कें साल भर से टूटते टूटते अपना अस्तित्व खो चुकी हैं और जिम्मेदार चिर निद्रा में खोए हुए हैं।


















