जौनपुर : मंगलसूत्र छीन कर भाग रही तीन महिला उचक्कों को राहगीरों ने पकड़ा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
कस्बा स्थित पोस्ट आफिस के समीप गुरुवार को आटो में बैठी एक महिला का मंगलसूत्र खींच कर भाग रही तीन महिला उचक्कों को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। पुलिस महिला उचक्कों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर अशरफपुर गांव निवासी मनीषा देवी पत्नी मुकेश कुमार यूनुसपुर गांव मायके जा रही थी।


















