जौनपुर : बूथ सशक्तिकरण के तहत राज्यमंत्री ने किया जनसंपर्क

जौनपुर : बूथ सशक्तिकरण के तहत राज्यमंत्री ने किया जनसंपर्क

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने नगर के कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया।लाभार्थियों को मिले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के योजनाओं की जानकारी ली।बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री श्री यादव पहले सोंधी मोहल्ला में पहुंचे।यहां मदुरिता पत्नी विजय प्रकाश से मंत्री ने पूछा कि आवास किसने दिया है तो वह बता नहीं पाई।

इस पर मंत्री को उस महिला लाभार्थी को बताना पड़ा। इस दौरान सुनीता पत्नी लक्ष्मण और दुर्गावती पत्नी मायालाल ने जेई द्वारा आवास में पैसे लेने की राज्यमंत्री से शिकायत की। उन्होंने जेई का नाम पूछकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों ने प्रतिदिन सफाई व कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत की। श्री यादव ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि पिछले चुनाव में यहां से वोट कम मिले थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक से वोट दिलाइए। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। इसी तरह कोहरौटी और पुरानी बाजार में राज्यमंत्री ने लोगों से संपर्क कर भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा जगदंबा प्रसाद पांडेय, मंडल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, उपेंद्र नाथ मिश्रा, डा.गजेंद्र पांडेय, डा.रामसूरत बिंद, सचिन सोनी, आकाश सोनी, आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : कॉलेज की लापरवाही से हो रही है परीक्षा परिणाम में देरी- कुलपति
Next articleजौनपुर : विधायक ने किया विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?