जौनपुर : बूस्टर डोज लगवा कर राज्यमंत्री ने किया विशेष अभियान का शुभारंभ

जौनपुर : बूस्टर डोज लगवा कर राज्यमंत्री ने किया विशेष अभियान का शुभारंभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज सम्पूर्ण प्रदेश में कोविड वैक्सिनेशन के ‘बूस्टर डोज’ के विशेष अभियान के अन्तर्गत जौनपुर नगर के लीलावती चिकित्सालय में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमन्त्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काट कर अभियान का शुभारंभ किया।

राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार ने स्वयं भी बूस्टर डोज लगवाया और सभी से आग्रह है कि वैक्सिनेशन के 2 डोज के उपरांत बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी लक्ष्मी सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राज्यमन्त्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजकेसर पाल, पीआरओ पुष्पेन्द्र त्यागी, सचिन पाण्डेय व अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Next articleबिजली विभाग के निजीकरण विरोध में कल विद्युतकर्मी करेगे विरोध प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?