26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : बेरहम मां ने डेढ़ साल के इकलौते बेटे की निर्मम हत्या

जौनपुर : बेरहम मां ने डेढ़ साल के इकलौते बेटे की निर्मम हत्या

# खुद थाने पहुंच कर सुनाई पूरी कहानी, बच्चे का शव एंव चाकू बरामद

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             एक बेरहम मां ने अपने डेढ़ साल के इकलौते बेटे की चाकू घोंप कर शनिवार को हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने बाद हाथ में लगे खून को पानी से धोकर वह चार किमी दूर बक्शा थाने पर पहुंची। वहां पुलिस और स्थानीय लोगों के पूछने पर अपने गुनाहों की पूरी कहानी सुनाई। पुलिस को उसके कथन पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो शव देखकर उसे गिरफ्तार कर लिया।बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर निवासी बंशराज गौतम की पत्नी आरती शनिवार को अपने डेढ़ साल के बेटे शिवा को लेकर घर से निकल गई।

करीब पांच किमी दूर उमरपुर गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाइवे के बगल झाड़ी में चाकू घोंप कर उसे मार डाला। पुलिस के मुताबिक बक्शा थाने में दिए गए बयान के आधार पर आरती ने बताया कि वारदात के बाद समीप के एक पानी की टंकी के पास खून लगे हाथ को धोकर चल पड़ी थी। महिला करीब चार बजे बक्शा थाने के पास पहुंची, जिसे टहलता देख स्थानीय लोगों ने कारण पूछा तो उसने अपने बेटे की हत्या करने की बात कही, जिसे सुनकर हैरान हुए लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी आरती की बातें सुनकर एक बार तो यकीन नहीं किया। हालांकि पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद घटना स्थल पर लेकर गई। थाने से चार किमी दूर हाइवे के किनारे शिवा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला का कहना है कि उसका पति से बराबर झगड़ा होता रहता है, जिससे वह गुस्से में आकर अपने बेटे शिवा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106629
Total Visitors
576
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This