जौनपुर : भाजपाइयों ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस
# भाजपा का झण्डा फहराकर निकाली गई शोभायात्रा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भारत माता की जय एव बन्दे मातरम के उदघोष के साथ भाजपा का झंडा फहराया गया और पटाखा जलाकर खुशी व्यक्त किया। उसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा कार्यालय से होते हुये खरका कालोनी में स्थित दीन दयाल पार्क पहुँचकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद शोभायात्रा खरका चौराहे पर पहुँची जहाँ पर महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किये। उसके उपरांत शोभा यात्रा अंबेडकर चौराहा पर पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद शोभायात्रा कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ी, कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास भवन में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत शोभा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंची, जहां पर पहले से लगे एलईडी पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना।

पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया परिवारवादी दल लोकतंत्र की बड़ी दुश्मन हैं। आगे कहा कि बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है 4 राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार लौटी है उन्होंने कहा कि इस बार का बीजेपी का स्थापना दिवस तीन कारणों से अहम है पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया, परिवारवादी दल लोकतंत्र के बड़े दुश्मन हैं परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी अकेले बोलती है, देश भी परिवारवादी पार्टियों को समझ रहा है बीजेपी का महासंघर्ष चलता रहेगा परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया उनके साथ विश्वासघात किया है।


















