जौनपुर : भाजपा गठबंधन प्रत्याशी रमेश सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग काफी सख्त है, जिसका प्रमाण भाजपा गठबंधन की निषाद पार्टी प्रत्याशी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन एवं कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का मुकदमा कोतवाल सुधीर कुमार आर्या ने दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि वह अपने हमराहियों के साथ सोमवार की अपराह्न क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।



















