जौनपुर : भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने निकाली संगीतमयी तिरंगा यात्रा
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में शनिवार को नटौली ग्राम सभा में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत संगीतमयी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इससे पहले अनिल मोदनवाल ने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और लोगों को हर घर झंडा अभियान के लिए जागरूक किया।

















