30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : भाजपा नेत्री किरण श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा आयोजित

जौनपुर : भाजपा नेत्री किरण श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी की एक शोकसभा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनका निधन पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत दुखदाई है। बेहद मिलनसार एवं सरल महिला नेत्री का निधन हम सबको स्तब्ध कर देने वाला है।
पूर्व जिलाध्यक्ष/सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किरन श्रीवास्तव जी ऐसी स्वच्छ एंव बेदाग छवि वाली नेता व समाजसेवी थीं जो राजनीति एवं परिवार में सामंजस्य बना कर रखती थीं।नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने शोक सभा में बोलते हुए कहा कि किरण जी एक विदुषी और धर्म परायण महिला थीं, उनके निधन से पार्टी और समाज दोनों की अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में सभी भाजपा कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह “त्यागी” ने एवं आए हुए अतिथियों का आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला मंत्री रविंद्र सिंह “दादा”, सदर विधानसभा विस्तारक अरुण विश्वकर्मा, राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, डॉ कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, मनोज तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री निशाकांत द्विवेदी, दीपक मिश्रा, अजय सेठ, अरविंद गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, डाॅ. ब्रह्मेष शुक्ल, सुलभ श्रीवास्तव, शैल साहू, रूपेंद्र सोनकर, सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, रोहित प्रजापति, प्रदीप तिवारी, श्रवण मौर्य, राहुल निषाद, आलोक वैश्य, जगमेंद्र निषाद, सभासद विपिन सिंह, महेश गुप्ता, रत्नेश मौर्य, जटाशंकर त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष अस्थाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उमेश सोनकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष शिव कमल मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37285559
Total Visitors
664
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This