जौनपुर : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
संगठन की मजबूती को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सिकरारा मंडल की बैठक कलवारी स्थित राहुल महाविद्यालय में हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणनीत बनाई गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की फिर से प्रदेश में पार्टी सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जिनको मिला है उनसे संपर्क कर भाजपा का रीति नीति को बताकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें ताकि योगी जी के हाथ को मजबूत मिले और भाजपा कि सरकार बन सकें।
















