जौनपुर : भाजपा शासन में देश व प्रदेश की जनता है परेशान- शिवपाल
मल्हनी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधानसभा के रीठी स्थित राज कुमार यादव बालिका इंटर कालेज पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा शासन में देश व प्रदेश की जनता परेशान है। इनकी गलत नीतियों की वजह से गरीबी बेरोजगारी, मंहगाई ,आतंक और भ्र्ष्टाचार चरम पर है।

चुनाव के पहले जनता से किया गया एक भी वायदा पूरा नही किया गया। काला धन वापस लाएंगे 2 करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देंगे और सभी के खाते में 15 लाख रुपए भी मिलेंगे लेकिन किसी के खाते में 15 रुपया तक नहीं आया। किसान युवक व्ययपारी सभी परेशानी में हैं। इनकी गलत कृषि नीति के कारण किसान दिल्ली की सड़कों पर साल भर से ज्यादा ज्यादा सर्दी, गर्मी बारिश झेलते रहे रक्तपात हुआ। इनके मंत्री के बेटे ने अपनी कार से छह निरीह किसानों को कुचल दिया फिर भी उस मंत्री से इस्तीफा नहीं मांगा। बाबा ने गायो को सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया तथा सादों को किसानों के खेत करने के लिए लगा दिया। किसान दिन भर कड़ी मेहनत कर रहे हैं रात रात भी जाग कर फसल की रखवाली कर रहे हैं। इनकी नीतियों से भाजपा के बड़े नेताओं को लाभ हुआ है। नोट बन्दी व जीएसटी से गुजरात के दो बड़े पूजी पतियों को आर्थिक लाभ पहुँचा है। इनकी तरक्की से क्या देश व प्रदेश की तरक्की हो सकती है।



















