जौनपुर : भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए है संकल्प बद्ध- गिरीश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भाजपा के सदर विधानसभा के प्रत्याशी गिरीश चन्द्र यादव नगरी क्षेत्र व ग्रामीणांचलों में घर घर जाकर जनसंपर्क व जनचौपाल करके भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र यादव नगर उत्तरी मण्डल के डेरा युसुफ व चम्बलतारा गांव में जनसम्पर्क किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा, मनीष सोनकर, डॉ रामसूरत मौर्या, जय प्रकाश मौर्य, राजेश मौर्या प्रधान, हीलालाल मौर्या, इमरान, यशवंत साहू, सुरेन्द्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।



















