जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय किसान यूनियन ने जंघई मे किसान पंचायत के उपरांत प्रदेश सचिव ने अपनी पांच सूत्री मांगपत्र थानाध्यक्ष मीरगंज के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व जिला अधिकारी जौनपुर को सौंपी।जंघई क्षेत्र के स्टेशन रोड पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने अपने किसान भाइयों के साथ जंघई स्टेशन रोड पर धरना प्रदर्शन कर 5 सूत्री मांग पत्र थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौपा जिसमे उन्होंने किसानों को सस्ते दामों पर धान का बीज, यूरिया तथा डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए।


















