जौनपुर : भारत के विकास के लिए स्वामी विवेकानंद की अहम भूमिका- डॉ अखिलेश्वर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पाण्डेय, सहायक प्रोफेसर राजनीति विभाग, राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर के तत्वाधान में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना उप्र लखनऊ निदेशालय के निदेशक डॉ अशोक श्रोती ने कार्यक्रम से जुड़े समस्त युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के आदर्श एवं विचार से अवगत कराते हुए सकारात्मक दिशा में जोश एवं उत्साह से भरे रहने की सलाह दी और सभी मुश्किलों को धैर्य धारण करते हुए निरंतर प्रयास से समाधान करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य रहे कैप्टन डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय धर्म, संस्कृति एवं युवावर्ग को दिए गए शिक्षा से अवगत कराते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए भारतीय युवाओं को स्वामी विवेकानंद एवं जापान के संबंध में अच्छी तरह से पढ़ने एवं समझने की आवश्यकता है।


















