जौनपुर : भारत भूमि शहीदों की सदा रहेगी ऋणी- प्रो. निर्मला एस मौर्य
# धनियामऊ में शहीदों को नमन कर परिजनों को किया सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत धनियामऊ शहीद स्तंभ पहुँचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शहीदों को नमन किया और उनके परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शहीद स्तम्भ पर अंकित शहीद जमींदार सिंह, राम अधार, राम पदारथ, रघुराई चौहान, राम निहोर कहार और रामानंद चौहान के बारे में परिचय और वीरता की गाथा को सुनाया। देश भक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।


















