जौनपुर : भारत विकास परिषद ने किया पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्ठी एव पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन भूपत पट्टी स्थित पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक के बगीचे में किया गया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा आये हुई अतिथियों के साथ भारत माता एव स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एव दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पर्यावरण सुरक्षा एव भारतीय संस्कृति पर आधारित गोष्ठी की जरूरत पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रान्त के पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है। कोरोनो कॉल में ऑक्सिजन के अभाव में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि अब भी लोग जागरूक नही हुए तो आगे स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। 2030 तक तापमान 50 के ऊपर हो जाएगा उस स्थित में समुद्र में उथल पुथल से समुद्र के पास स्थित महानगर एव देशों की स्थिति भयावह हो जाएगी। इससे बचने का एकमात्र उपाय पर्यावरण सुरक्षा है। आप अधिक से अधिक पेड़ पौधों लगाने के साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले।



















