जौनपुर : भूमि विवाद में हुई मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत धनेजा गांव में गुरुवार को मनबढ़ों ने भूमि विवाद को लेकर हमलाकर दो महिलाओं समेत चार को घायल कर दिया। उधर, कमरुद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर मारपीट पर आमादा दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।धनेजा गांव के रामरथी पाल के घर के सामने की भूमि पर मनबढ़ों की नजर काफी समय से गड़ी हुई है। इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि मनबढ़ भूमि पर खूंटा गाड़ने लगे।


















